सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

मैनपुरी में युवक ने नई नवेली दुल्हन समेत 5 लोगों की कर डाली नृशंस हत्या,खुद को भी उड़ाया गोली से

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी: मैनपुरी में शख्‍स ने की छोटे भाई समेत 5 लोगों की निर्मम हत्‍या, फिर खुद भी दे दी जान

यूपी के मैनपुरी में शिववीर यादव ने बीती रात अपने ही घर के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद खुद को भी गोली मार ली.

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र में एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या हुई है. परिवार के ही बड़े भाई ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद शख्‍स ने खुद को भी गोली मार ली. वही, दो लोग हुए घायल हुए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पूरी घटना का बारीकी से जायजा लिया.

Advertisement

हत्‍या का ये पूरा मामला थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर अरसरा का है. यहां के निवासी सोनू उर्फ अरुण, की बीती कल शाम को बारात जनपद इटावा के गंगापुर से लौट कर आई थी. सभी लोग शादी के जश्न में डूबे हुए थे और खाना खाकर सो गए थे. तभी रात्रि में लगभग 2:00 बजे सोनू के बड़े भाई शिववीर ने फरसे से हमला करके अपने ही भाई सोनू, भुल्लन, बहनोई सौरव, भाई की पत्नी सोनी, और अपने दोस्त दीपक की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद शिववीर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मृतक आरोपी शिववीर ने अपनी पत्नी डोली और मामी सुषमा पर भी हमला किया था, जिसमें दोनों घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पूरी घटना का बारीकी से जायजा लिया. हालांकि, घटना की वजह फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला किशनी क्षेत्र के गोकुलपुर का है. इसमें 30 वर्षीय शिववीर यादव ने अपने परिवार के कई लोगों की हत्‍या की और फिर खुद भी जान दे दी. आरोपी 20 दिन पहले ही नोएडा से अपने सगे भाई की शादी के लिए आया था. वह नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था. हत्‍या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *