Home Delhi Tejasswi Prakash ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेट किया...

Tejasswi Prakash ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, रेड हॉल्टर-नेक गाउन में बेहद ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस

0
137

30 साल की हुईं नागिन 6 एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश, बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और फैमिली संग मनाया बर्थडे, देखें PICS

नागिन 6 एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ एक्ट्रेस के 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के चलते स्पॉट हुए.

तेजस्वी प्रकाश 10 जून यानी आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसी के चलते बर्थडे ईवनिंग पर उन्हें एक्टर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और फैमिली के साथ स्पॉट किया गया. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं जमकर बिग बॉस 15 विनर पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.

बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने लाल रंग की ड्रेस को चुना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जबकि करण कुंद्रा सिंपल कैजुअल लुक में नजर आए.

पैपराजी के साथ अपना अपना जन्मदिन

पैपराजी द्वारा दिए बर्थडे केक को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर काटते हुए भी नजर आए. इससे पहले दिन में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने शूट पर भी पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरों में उन्हें केक काटते हुए देखा जा सकता है.

गौरतलब है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के घर में रहने के दौरान शुरू हुई थी, जिसके बाद वह दोनों के साथ अक्सर स्पॉट होते हुए नजर आए. वहीं अब फैंस उनसे शादी कब कर रहे हैं. यह सवाल अक्सर पूछते हुए नजर आते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरियल और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसके चलते वह काफी पॉपुलर है. वहीं हाल ही में रोहित शेट्टी के साथ उनकी एक मराठी फिल्म भी आई थी. करण कुंद्रा की बात करें तो वह इन दिनों द वैम्पायर डायरीज के हिंदी अडैप्शन तेरे इश्क में घायल में नजर आ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here