सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही राजस्थान में शादी करेंगी परिणीति चोपड़ा? जानें लेटेस्ट अपडेट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Parineeti Chopra चलेंगी बहन प्रियंका की राह पर! राजस्थान में लेंगी रॉयल  स्टाइल में सात-फेरे - parineeti chopra will get married in rajasthan in  royal style-mobile

बहन प्रियंका की तरह रॉयल शादी करेंगी परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा के साथ यहां लेंगी सात फेरे, जानें वेन्यू

ना जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी का लोकेशन तय कर लिया है. खबर है कि राघव और परिणीति की शादी उदयपुर में होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक परिणीति और राघव शादी कर सकते हैं.

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बीते 13 मई को दिल्ली में सगाई की और अब फैंस को इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच ये दोनों लव बर्ड्स राजस्थान पहुंचे और माना जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी का लोकेशन तय कर लिया है. खबर है कि राघव और परिणीति की शादी उदयपुर में होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक परिणीति और राघव शादी कर सकते हैं.

उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास में हो सकती है परिणीति-राघव की शादी

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए राजस्थान के कई महलों पर विचार किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जोड़ी उदयपुर में ओबेरॉय उदयविलास में शादी कर सकती है. ये शादी पारंपरिक तरीके से और करीबी लोगों के बीच होगी. यानी फंक्शन तो ग्रैंड होगा लेकिन केवल करीबी ही इसमें शामिल होंगे. परिणीति और राघव इस शादी को इंटिमेट रखना चाहते हैं. परंपराओं और रीति-रिवाज के साथ राघव और परिणीति की शाही शादी होगी, जैसा कि इंगेजमेंट के वक्त भी देखा गया.

बहन प्रियंका ने भी राजस्थान में की थी शादी

परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनस से शादी की थी. दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. प्रियंका और निक के अलावा, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे अन्य बी-टाउन कपल्स भी राजस्थान में शादी कर चुके हैं, ऐसा लगता है कि यह बॉलीवुड कपल्स के लिए ये सबसे पसंदीदा जगह बनती जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *