सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

भीख मांगने और बाल मजदूरी के लिए मजबूर 18 बच्चों को बचाया गया

1 मिनट पढ़ें

जम्मू में भीख मांगने या मजदूरी करने के लिए मजबूर बच्चों को बचाने के लिए गठित एक विशेष कार्य बल ने पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामलों में संलिप्त 18 बच्चों को बचाया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन’ के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और किशोर न्याय अधिनियम द्वारा बनाए गए तंत्र के तहत बचाव अभियान के लिए जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा द्वारा एसटीएफ का गठन किया गया। एसटीएफ के सदस्यों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, गैर-सरकारी संगठन ‘किताब और कलम फाउंडेशन’ और ‘चाइल्डलाइन’ शामिल हैं।

समाज कल्याण विभाग के मिशन ‘वात्सल्य’ की संरक्षण अधिकारी आरती चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने पिछले कुछ दिनों में शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से 14 साल से कम उम्र की दो लड़कियों सहित 18 बच्चों को बचाया है। इसके बाद बच्चों के समुचित पुनर्वास के लिए उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *