सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘बॉस’ हैं…” :पीएम मोदी का सिडनी में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘बॉस’ हैं…” : सिडनी के कार्यक्रम में बोले ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बानीज़

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, मगर उन्हें ऐसा स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है.

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं और 20 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करने के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- पीएम मोदी बॉस (The BOSS) हैं. पीएम मोदी का स्वागत करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल है, जिसे आज मैं मना रहा हूं. मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन इस तरह मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है, खुशी की बात है कि यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना, लेकिन मुझे कहना होगा कि आज रात यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है, वह किसी से कम नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, मगर उन्हें ऐसा स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है. प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं. जब मैं मार्च में भारत में था, तो यह अविस्मरणीय क्षणों से भरा एक यात्रा थी, गुजरात में होली मनाना, दिल्ली में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करना… मैं जहां भी गया, मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच गहरा संबंध महसूस हुआ. यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करें.

Advertisement

“लिटिल इंडिया”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने सिडनी सामुदायिक कार्यक्रम में द “लिटिल इंडिया” गेटवे की आधारशिला रखी. बता दें कि सिडनी का ओलिंपिक पार्क स्टेडियम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. मोदी-मोदी के नारे लगे. पीएम मोदी के स्टेडियम में आते ही वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *