सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में पहुंचे किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचे किसान, तोड़ा बैरिकेड्स

पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि किसी भी तरह के फर्जी खबरों पर भरोसा न करें. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को सुविधा दी जा रही है.

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह पहलवानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए किसानों का एक समूह पहुंचा. इस दौरान किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया. कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें किसानों को बैरिकेड्स को पार करते और हटाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की झड़प की घटना से इनकार किया गया है. पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली के कार्यालय से ट्वीट किया गया है कि किसानों का एक समूह जंतर मंतर पहुंचा है. वे धरना स्थल पर पहुंचने की जल्दी में थे, जिसमें से कुछ बैरिकेड्स पर चढ़ गए. जिससे बैरिकेड्स गिर गए. पुलिस टीम ने बैरिकेड्स को पीछे की तरफ रख दिया गया है.

आधिकारिक हैंडल ने भी ट्वीट को रीट्वीट किया

वहीं दिल्ली पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने भी ट्वीट को रीट्वीट किया और लोगों से फर्जी खबरों पर विश्वास न करने को कहा है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को सुविधा दी जा रही है. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीएफएमडी के माध्यम से प्रवेश दी जा रही है. कृपया शांति बनाए रखें और कानून का पालन करें. एक किसान ने बताया कि हम अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने हमें एक तरफ से घुसने के लिए कहा, लेकिन जगह नहीं थी. हम बड़ी संख्या में थे, इसलिए बैरिकेड्स पलट गए.

Advertisement

गौरतलब है कि ओलंपियन विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान, बीजेपी सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पखवाड़े से अधिक समय से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश से छह बार भाजपा सांसद रह चुके सिंह पर एक नाबालिग सहित सात पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से एक यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत है.

कई किसान संगठनों ने जारी विरोध प्रदर्शन में पहलवानों को समर्थन देने की घोषणा की है. संयुक्त किसान मोर्चा के तहत किसान संगठनों के सदस्य पहलवानों के विरोध में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *