Home Breaking News दिल्ली के शालीमार बाग में पूर्व घरेलू सहायिका के हमले में महिला...

दिल्ली के शालीमार बाग में पूर्व घरेलू सहायिका के हमले में महिला की मौत, पति घायल

0
204

दिल्ली: पूर्व घरेलू सहायिका के हमले में महिला की मौत, पति घायल

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ितों की पहचान सोनिया जैन और उसके पति प्रवीण जैन के रूप में हुई है.

महिला की कथित तौर पर हत्या

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक पूर्व घरेलू सहायिका और उसके पति ने 45 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उसके पति को घायल कर दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार रात करीब 11 बजे मिली. उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान सोनिया जैन और उसके पति प्रवीण जैन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि जैन दंपती के घर पूर्व में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर चुकी श्वेता नाम की महिला अपने पति के साथ वहां गई थी.

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी और पीड़ितों के बीच पैसे को लेकर विवाद था. अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here