सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

पुलिस कांस्टेबल ने पहले की सहकर्मी की हत्या फिर की खुदकुशी

2 मिनट पढ़ें

पंजाब के फिरोज़पुर जिले में 32 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सहकर्मी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है जो प्रतिष्ठित कमांडो बल ‘स्वैट’ टीम में तैनात था। उसने शनिवार देर रात अपनी एके-47 राइफल से महिला सहकर्मी के सीने में कथित रूप से चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद, सिंह मौके से भाग गया और डागरू गांव के पास इसी राइफल से खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। सिंह नौरंग के सियाल गांव का रहने वाला था जबकि 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल अमनप्रीत कौर ज़िरा के चुचक गांव की निवासी थी। दोनों पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहते थे।

यह घटना तब हुई जब छावनी थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर तैनात कौर अपनी भतीजी के साथ दोपहिया वाहन से ड्यूटी से लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि जब वह बाबा शेर शाह वली चौक पहुंची तो सिंह ने उसका रास्ता बाधित कर दिया और अपनी सरकारी एके-47 राइफल से पांच गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि कौर को चार गोलियां लगीं जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *