सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बलूचिस्तान में नाले में गिरने के बाद बस में लगी भीषण आग, 39 की मौत

2 मिनट पढ़ें

बलूचिस्तान के लासबेला में यात्रियों से भरी एक गाड़ी के खाई में गिरने से 39 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह हुआ। लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 48 यात्रियों को लेकर वाहन क्वेटा से कराची जा रहा था। क्षेत्र की सहायक कमिश्नर हमजा अंजुम नदीम ने कहा कि बस में 48 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे और सभी शवों को निकाल लिया गया है। वहीं, घायलों को पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचावकर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, क्योंकि हादसा रविवार देर रात हुआ और अंधेरे की वजह से पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान में रविवार को तेज भूकंप ने भी लोगों को दहशत में डाल दिया। यह भूकंप बेहद तेज था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब के कई हिस्सों में महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *