सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अमित शाह ने कि साल 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए साथ देने की अपील

3 मिनट पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि जब देश 2047 में अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाए तो भारत हर क्षेत्र में अव्वल हो। शाह ने युवाओं से अपने व्यक्तिगत जीवन में प्रगति के लिए संकल्प लेने और आजादी के इस 75वें वर्ष में किसी न किसी क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का भी आह्वान किया। गृह मंत्री ने कहा, “2047 में जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएं, तो हमारा यह महान देश हर क्षेत्र में अव्वल होना चाहिए। ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए आप नौजवानों को प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर जरूर साथ आना चाहिए। आपको महान भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।”

बी वी भूमराड्डी कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में देश द्वारा की गई प्रगति और कई क्षेत्रों में विकास के लिए सरकार द्वारा रखी गई मजबूत नींव का जिक्र किया। उन्होंने परिसर में एक इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा, कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। शाह ने विद्यार्थियों और युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम और देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले लोगों के बारे में पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “हर कोई भाग्यशाली नहीं होता कि वह हमारे सैनिकों की तरह देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर सके। हम देश के लिए अपने प्राणों की आहुति नहीं दे सकते, लेकिन हम इस देश के लिए अपना जीवन जी सकते हैं।”

गृह मंत्री ने कहा, “व्यक्ति को अपने व्यवसाय या पसंद के क्षेत्र में ऊंचाई हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन साथ ही हमारा लक्ष्य यह भी होना चाहिए कि भारत पूरी दुनिया में अव्वल बने।” शाह ने कहा कि आठ साल में भारत की अर्थव्यवस्था 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। उन्होंने कहा कि यह अनुमान जताया जा रहा है कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गृह मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात को ध्यान में रखते हुए, भारत के युवाओं के लिए एक सपना देखा है कि भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए। अगर ऐसा होता है, तो आप जैसे तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के पास बहुत सारे अवसर होंगे।” उन्होंने स्टार्ट-अप क्षेत्र में भारत की प्रगति के बारे में भी बताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *