सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

AMU में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मजहबी नारा लगाने वाले छात्र पर मुकदमा

2 मिनट पढ़ें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के जश्न के बाद मजहबी नारा लगाने के आरोप में स्नातक के एक छात्र के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें दो अलग-अलग समूहों में शामिल युवा ‘भारत माता की जय’ और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। यह घटना एएमयू में गणतंत्र दिवस समारोह के फौरन बाद की बताई जाती है।

गुणावत के मुताबिक, मामले में बन्ना देवी क्षेत्र के रहने वाले योगेश वार्ष्णेय नामक व्यक्ति ने एएमयू में बीए प्रथम वर्ष के छात्र वहीदउज्जमां के खिलाफ ‘राष्ट्र विरोधी नारेबाजी’ करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ख और 505 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। गुणवत्ता के अनुसार, वीडियो की प्रामाणिकता जांचने के लिए उनकी फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। इस बीच, एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर यह नारेबाजी क्यों हुई। इससे पहले, अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *