सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

‘स्पाइसजेट’ में चालक दल की सदस्य के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एक यात्री गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

एयरलाइन ‘स्पाइसजेट’ के दिल्ली से हैदराबाद जा रहे विमान में चालक दल की महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालक दल की सदस्य की ओर से एअरलाइन के सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जा रहे ‘स्पाइसजेट’ के विमान-8133 में चालक दल की सदस्य के साथ एक यात्री द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बारे में शाम चार बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली। ‘स्पाइसजेट’ के सुरक्षा अधिकारी श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया था।

यात्री की पहचान दिल्ली के जामिया नगर निवासी अबसार आलम के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। यात्रा के दौरान आलम ने चालक दल की महिला सदस्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। उसे विमान से उतार कर ‘स्पाइसजेट’ सुरक्षा और पीसीआर के कर्मी थाने ले गए। उन्होंने बताया कि आलम के खिलाफ आईजीआईए   थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 354ए के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर एक पुरुष यात्री को ‘स्पाइसजेट’ के विमान से उतारा गया, क्योंकि उसने एक महिला चालक दल की सदस्य को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था। एअरलाइन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब विमान में यात्री चढ़ रहे थे, जिसके बाद यात्री और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को उतारा गया।

सूत्रों ने बताया कि ‘बोर्डिंग’ के दौरान पुरुष यात्री ने कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया और महिला सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ। उन्होंने बताया कि चालक दल की सदस्य के लिखित में शिकायत देने के बाद यात्री को विमान से उतारा गया और आगे की कार्रवाई के लिए आईजीआईए थाने के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *