सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अमेरिका में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान कम से कम 10 लोगों की गोली से मौत हो गई है। वहीं 16 लोग घायल हो गए। अमेरिकी मीडिया में आ रही खबरों में बताया गया है कि लॉस एंजिलिस के पास मोंटेरी पार्क में एक बड़ी भारी गोलीबारी हुई है। वहां पर लूनर न्यू ईयर के मौके पर हजारों लोग जमा हुए थे। तभी ये भयंकर फायरिंग की घटना शुरू हो गई। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के सार्जेंट बॉब बोस ने बताया कि यह गोलीबारी मोंटेरे पार्क के गारवे एवेन्यू में हुई। एक व्यक्ति ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 60,000 निवासियों वाले शहर मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में एशियाई आबादी रहती है। यह शहर लॉस एंजिल्स से करीब 16 किलोमीटर दूर है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर दो पोस्टर भी मिले हैं जो एक आपराधिक समूह की ओर इशारा करते हैं। बहरहाल अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितने लोगों को गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग रात 10 बजे के बाद हुई। उस समय चीनी लूनर न्यू ईयर समारोह के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए थे। बता दें कि गुआनाजुआतो एक औद्योगिक केंद्र है। यहां पिछले महीने, इरापुआटो शहर में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सितंबर में पास में हुई एक गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने 2018 में पदभार ग्रहण के दौरान हिंसा पर लगाम लगाने की बात कही थी। इसके बाद 2022 में हत्याओं में थोड़ी गिरावट आई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *