सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मिनी बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 15 घायल

2 मिनट पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शाम को बिल्लावर के सिला गांव में उस समय हुई जब चालक ने एक मोड़ पर निजी बस से नियंत्रण खो दिया। पुलिस के मुताबिक, बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने एक 60 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया, जबकि 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई।

इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कठुआ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत से स्तब्ध हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। इधर, स्थानीय लोगों ने खाई से सभी घायलों को निकाल उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद नौ घायलों को मेडिकल कालेज कठुआ रेफर कर दिया।  वहीं, थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

देर रात तक मृतकों के शवों को खाई से निकालने की प्रक्रिया जारी थी। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सामान भी लदा हुआ था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की क्षमता 12 यात्रियों को बैठने की है, लेकिन हादसे के समय 25 से अधिक यात्री सवार थे। उन्होंने इस हादसे के लिए ओवरलोडिंग और खस्ताहाल सड़क को जिम्मेदार ठहराया। हादसे में मरने वाले और सभी घायल स्थानीय निवासी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *