सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

कोचिंग से पढ़कर लौट रही लड़की को गोली मारी, नाबालिक की मौके पर ही मौत

2 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भदोही ज़िले के सुरयावा थाना क्षेत्र में देर शाम प्रेम-प्रसंग के कारण कोचिंग से घर लौट रही लड़की को एक 22 वर्षीय युवक ने कथित रूप से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना के बाद साथ जा रही बहन की सूचना पर वहां पहुंचे परिजन उसे पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कांतीराम पुर गाँव निवासी सुनील बिन्द की पंद्रह साल की बेटी अनुराधा बिन्द अपनी चचेरी बहन निशा बिन्द के साथ कोचिंग से रात करीब आठ बजे लौट रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर पहले से घात लगाकर बैठे ऊंज थाना क्षेत्र के मीनापुर गाँव निवासी अरविन्द विश्वकर्मा ने अचानक अनुराधा की कनपटी पर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है की अनुराधा बिन्द उर्फ़ अन्नू को पास के ही अरविन्द विश्वकर्मा ने बुलाया था, वह एक तरफ़ा उससे प्रेम करता था और अनुराधा ने इससे इंकार कर दिया। इसी वजह से अरविन्द ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है और फरार हो गया है। उन्होंने बताया पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *