Home देश दुनिया अमेरिका ने 2022 में मानवीय सहायता के रूप में पाकिस्तान को छह...

अमेरिका ने 2022 में मानवीय सहायता के रूप में पाकिस्तान को छह करोड़ डॉलर प्रदान किए

0
179

अमेरिका ने पाकिस्तान में रह रहे अफगान शरणार्थियों और पाकिस्तानी मेजबान समुदायों के लिए मानवीय सहायता के रूप में 2022 के दौरान 6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की। अमेरिकी राजदूत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस्लामाबाद में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, “अमेरिका ने अकेल वित्त वर्ष 2022 में शरणार्थियों व मेजबान समुदायों के लिए लगभग छह करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान की है।” ब्लोम ने यह भी कहा कि अमेरिका ने 2002 से अफगान शरणार्थियों के लिए दो अरब 73 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की है। उन्होंने “चार दशक से अधिक समय तक अफगान शरणार्थियों की उदारता से मेजबानी करने” के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया।

बयान में कहा गया है कि इस अमेरिकी सहायता से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में स्कूलों में दाखिला लेने वाले अफगान व पाकिस्तानी बच्चों की संख्या बढ़ रही है। अफगानों की मेजबानी करने वाले पाकिस्तानी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों में सुधार हो रहा है; शरणार्थियों और मेजबान समुदायों के लिए आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है; पानी, स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है; और कोविड-19 महामारी के स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभावों से उबरने में मदद मिल रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here