सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

काशी से डिब्रूगढ़ तक होगा विश्व का अद्भुत क्रूज टूरिज्म

2 मिनट पढ़ें

साल 2023 में भारत में विश्व के अद्भुत क्रूज टूरिज्म की शुरुआत भी होने वाली है। यूपी के वाराणसी से बांग्लादेश होकर असम के डिब्रूगढ़ तक दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। यह लग्जरी क्रूज विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह क्रूज 50 दिनों की अवधि में भारत में गंगा भागीरथी हुगली ब्रह्मपुत्र और वेस्ट कोस्ट नहर सहित 27 नदियों के लगभग 4000 किमी क्षेत्र को कवर करेगा। पीएम मोदी ने बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था काशी से डिब्रूगढ़ तक क्रूज टूरिज्म भारत के बढ़ते क्रूज पर्यटन का शानदार उदाहरण होगा यह दुनिया में एक अनूठा क्रूज होगा। मैं बंगाल के लोगों से इसका लाभ उठाने का अनुरोध करता हूं यह क्रूज 13 जनवरी को अपनी पहली यात्रा शुरू करेगा।

देश के 50 प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करेगा क्रूज 50 प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करेगा जिसमें कुछ विरासत स्थल वाराणसी में प्रसिद्ध गंगा आरती और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और सुंदरबन डेल्टा जैसे अभयारण्य शामिल हैं। क्रूज बांग्लादेश में लगभग 1100 किमी की यात्रा करेगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्रूज में पर्यटकों के लिए सारी सुविधाओं होंगी। पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र ने 100 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करने का काम अपने हाथ में लिया है और इन जलमार्गों पर कार्गो की आवाजाही के अलावा विश्व स्तरीय क्रूज को देखने का लक्ष्य है। पीएम मोदी ने कहा प्राचीन काल में व्यापार और पर्यटन के लिए जलमार्गों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता था। इसलिए कई शहर नदियों के किनारे आ गए और वहां औद्योगिक विकास हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *