सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 वर्ष की उम्र में निधन

2 मिनट पढ़ें

पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें कुछ समय से बीमार थे। उम्र बढ़ने के कारण उनकी सेहत में गिरावट आई थी। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे। पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को वेटिकन सिटी में निधन हो गया। बेनेडिक्ट ने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया। बेनेडिक्ट 16वें के निधन पर वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह अक्सर उनसे मिलने जाया करते थे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेनेडिक्ट 16वें कुछ समय से बीमार थे। उम्र बढ़ने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई थी। पोप फ्रांसिस ने बुधवार को वेटिकन में लोगों से बेनेडिक्ट 16वें के लिए विशेष प्रार्थना करने की अपील की थी।

बेनेडिक्ट 16वें का जन्म जर्मनी में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर थी। बेनेडिक्ट को 2005 में वेटिकन सिटी का पोप चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *