सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

मां हीराबेन के निधन के बाद आज काम करेंगे पीएम मोदी कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा रद्द

2 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा का निधन आज तड़के करीब 3.30 बजे इलाज के दौरान हुआ। मां के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए और उन्होंने मां को श्रद्धांजलि देकर मुखाग्नि दी, लेकिन अब खबर आ रही है कि मां का निधन होने के बावजूद पीएम मोदी अपने सभी सरकारी कार्यक्रम जारी रखेंगे। पीएम मोदी के आज कई सरकारी कार्यक्रम पहले से तय थे, जिसमें खुद पीएम मोदी को शामिल होना था। प्रधानमंत्री मोदी आज विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन अब वे इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन के बाद घटनाक्रम में बदलाव आया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह तड़के देश को उनके निधन की जानकारी दी।

पीएम मोदी की मां के निधन की खबर मिलने पर कई गणमान्य नागरिक अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। सुरक्ष व्यवस्था का हवाला देते हुए सांसदों व मंत्रियों से कहा गया है कि कोई अहमदाबाद न पहुंचे और अपने-अपने कार्यक्रम में शामिल हो।
मां हीरा बा के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार की सुबह एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि “जब मैं उनसे उनके 99वें जन्मदिन पर मिला, तो उन्होंने एक बात कही, जो वे हमेशा कहती थी, बुद्धि से काम करो और पवित्रता से जीवन जियो।” पीएम मोदी हावड़ा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने और राज्य में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की शुरुआत करने आज पश्चिम बंगाल जाने वाले थे, लेकिन अब पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जुड़ेंगे प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कोलकाता मेट्रो का 6.5 किलोमीटर लंबा जोका-तारातला खंड, जिसमें छह स्टेशन जोका, ठाकुरपुकुर, सखेर बाजार, बेहाला चौरास्ता, बेहाला बाजार और तारातला हैं। इसमें निर्माण लागत 2475 करोड़ रुपए अधिक की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *