सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

पाकिस्‍तान हमें खुद को सौंप दे तो भी नहीं लेंगे, उसका लोन कौन चुकाएगा: तालिबान

2 मिनट पढ़ें

पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था बदहाली के दौर से गुजर रही है और देश के डिफाल्‍ट होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि पाकिस्‍तान की सरकार को अमेरिका स्थित अपने दूतावास की इमारतों को बेचना पड़ रहा है। पाकिस्‍तान लगातार चीन सऊदी अरब और अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष से कर्ज ले रहा है लेकिन सेना पर बहुत ज्‍यादा खर्च करने के कारण उसे बजट घाटा झेलना पड़ रहा है। अब पाकिस्‍तान की इस बदहाली का उसके दोस्‍त से दुश्‍मन बने तालिबान ने भी बड़ा मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में तालिबानी सेना के अधिकारी जनरल मोब‍िन खान से सवाल किया जाता है कि क्‍या आप पाकिस्‍तान की सीमा को पार कर रहे हैं। इस पर जनरल मोबिन ने जवाब दिया पाकिस्‍तान को अगर उन्‍होंने हमें खुद ही दे भी दिया तो हम नहीं लेंगे। उनका कर्जा कौन चुकाएगा। तालिबानी कमांडर ने कंगाल पाकिस्‍तान का यह मजाक ऐसे समय पर उड़ाया है जब दोनों के बीच सीमा पर कई बार भीषण संघर्ष हो चुका है जिसमें दोनों ही पक्षों के कई लोग मारे गए हैं।

पिछले दिनों पाकिस्‍तानी सेना ने अफगानिस्‍तान के अंदर हवाई हमला कर दिया था। तालिबान और पाकिस्‍तान के बीच सीमा विवाद चल रहा है। पाकिस्‍तान की सेना सीमा पर बाड़ लगाना चाहती है लेकिन तालिबानी इसका विरोध कर रहे हैं। तालिबान डूरंड लाइन को भी नहीं मान रहे हैं और पाकिस्‍तान के पेशावर शहर तक अपना दावा ठोक रहे हैं। यही नहीं तालिबान के राज में टीटीपी आतंकी भी अफगानिस्‍तान से पाकिस्‍तानी सेना पर भीषण हमले कर रहे हैं। टीटीपी के खिलाफ अब पाकिस्‍तानी सेना सैन्‍य कार्रवाई करने जा रही है। पाकिस्‍तान इस समय डिफाल्‍ट होने की कगार पर पहुंच गया है। पाकिस्‍तान के पूर्व वित्‍त मंत्री मिफ्ताह इस्‍माइल ने जोर देकर कहा है कि देश के डिफाल्‍ट होने का खतरा बहुत बढ़ गया है। उन्‍होंने शहबाज सरकार से अपील की है कि वह अर्थव्‍यवस्‍था को बचाने के लिए कदम उठाएं। उन्‍होंने सलाह दी कि शहबाज सरकार आईएमएफ और विश्‍वबैंक से तत्‍काल संपर्क करे। पाकिस्‍तान को 31 अरब डॉलर का कर्ज लौटाना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *