Home देश दुनिया दलाई लामा के दौरे के बीच बोधगया में सुरक्षा ‘अलर्ट‘

दलाई लामा के दौरे के बीच बोधगया में सुरक्षा ‘अलर्ट‘

0
172
Bihar, Jan 02 (ANI): Tibetan Spiritual leader Dalai Lama greets devotees during the opening ceremony of a teaching session at Kalachakra Ground in Bodhgaya on Thursday. (ANI Photo)

बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट’ जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया है। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया। हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है। दलाई लामा ने बोधगया में बृहस्पतिवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।” तिब्बती अध्यात्मिक नेता ने कहा, “हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।”

गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें एक महिला का स्केच मिला है, उसे वेरिफाई कर रहे हैं। होटलों में छानबीन की जा रही है। अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है। दलाई लामा के साथ-साथ महाबोधि मंदिर की सुरक्षा भी कड़ी है। दलाई लामा के टीचिंग प्रोग्राम में बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here