सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बेटे-बहू की हालत गंभीर

2 मिनट पढ़ें

कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कार में प्रह्लाद मोदी के साथ उनका एक बेटा और बहू भी थे। तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दुर्घटना मैसूर तालुक के कड़ाकोला के पास हुई। प्रह्लाद मोदी अपनी मर्सिडीज बेंज कार से बेंगलुरू से बांदीपुर की ओर जा रहे थे। कार में सवार प्रह्लाद मोदी के बेटा, बहू और पोता भी उनके साथ थे। हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं। बेटे और ड्राइवर मामूली चोट लगी है। मैसूर एसपी सीमा लटकर तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयरप्राइस शॉप्स एंड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रह्लाद मोदी ने कहा था कि गुजरात में मुफ्त वाले आते हैं और चले जाते हैं। उन लोगों को गुजरात की जनता ने बताया है कि गुजरात देने वाला है, लेने वाला नहीं। इसी कारण गुजरात के लोगों ने भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा था कि 2024 में भी सत्ता भारतीय जनता पार्टी की ही रहेगी। हमारे मुखिया नरेंद्र भाई ही रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *