सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

मोहम्मद अली जिन्ना के जन्मदिन पर विस्फोट से दहला पाकिस्तान,5 मौत,12 घायल

2 मिनट पढ़ें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को कई विस्फोटों में कैप्टन सहित पांच फौजी मारे गए और 12 नागरिक घायल हो गए हैं। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार को अलग-अलग जगह हुए चार विस्फोटों में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन सहित पांच फौजी मारे गए। इन चार विस्फोटों में से दो क्वेटा में और एक कोहलू जिला के कहान क्षेत्र में हुए हैं। चौथा विस्फोट तुरबत में हुआ है। गौरतलब है कि ये हमले पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना का 146वां जन्मदिन मनाए जाने के दिन किए गए हैं। क्वेटा के सबजल रोड पर कम से कम चार लोगों के घायल होने की खबर है। क्वेटा पुलिस के अनुसार, सड़क पर दो हथगोले फेंके गए। इनमें से एक फट गया जबकि दूसरा निष्क्रिय कर दिया गया। घटना की निंदा करते हुए बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने पुलिस प्रमुख से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा। पिछले कुछ सप्ताहों में पाकिस्तान में कई आतंकवादी हमले हुए हैं।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू शहर में आतंकवाद-रोधी विभाग पर कब्जा करके वहां कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। अखबार की रिपोर्टों के अनुसार बलूचिस्तान के चमन शहर में अफगान सीमा पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में कई झड़पें हुई हैं।टीटीपी दरअसल अफगान तालिबान से ही जुड़ा हुआ संगठन है। पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद पाकिस्तान में टीटीपी की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। अफगान तालिबान की मध्यस्थता से टीटीपी और पाकिस्तान सरकार में संघर्ष विराम हुआ था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *