सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोविड-19 के मामले; सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहें : PM मोदी

2 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की ओर देशवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दी। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ की 96वीं और इस वर्ष की अंतिम कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस समय बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं। आप पर्वों का, इन अवसरों का खूब आनंद लीजिए, लेकिन थोड़ा सतर्क भी रहिए। आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं आएगी।’

प्रधानमंत्री की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सहित विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके मद्देनजर मोदी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिाकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की थी। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है। वहीं, दो और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,693 पर पहुंच गई है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया मौत का एक मामला शामिल है। वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में वायरस से एक व्यक्ति की जान गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *