सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

राहुल गांधी के यात्रा रोकने से इनका, कल से सभी यात्री मास्क पहनेंगे

2 मिनट पढ़ें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल से सभी यात्री मास्क पहनेंगे। फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की। यात्रियों को कोरोना का खतरा देखते हुए यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास सिर्फ 250 ही मास्क थे, लेकिन कल सभी के लिए मास्क मगाएं गए हैं, जिसके बाद यात्रा में शामिल हर यात्री के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले राहुल गांधी ने यात्रा रोकने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि मास्क पहनने को कहकर कोरोना की बहानेबाजी की जा रही है ताकि उनकी यात्रा रोक सकें। उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लेटर लिख यात्रा रोकने को कहा था। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के पहले फेज का आज तीसरा एवं अंतिम दिन है। यात्रा का नाइट स्टे फरीदाबाद में होगा। कल सुबह यात्रा दिल्ली चली जाएगी। वहां पर 2 जनवरी तक विश्राम होगा।

यात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद में सुबह 4 बजे से ब्लैकआउट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने यात्रा को विफल करने के लिए यह तरीका अपनाया है। लाइट न होने से लोगों के घरों में पानी नहीं आया, लेकिन लोग इन सबकी परवाह किए बगैर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। फरीदाबाद में अचानक राहुल गांधी चाय पीने के लिए रुक गए। यात्रा रूट पर एक चाय की दुकान में राहुल ने चाय पी और सैंडविच भी खाया। इस दौरान राहुल ने दुकान के बाहर खड़े लोगों से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के हालात जाने और लोगों से उनकी जरूरत भी पूछी। वह चाय की दुकान पर लगभग 20 मिनट तक रुके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *