सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

उत्तर भारत में बढ़ने लगा कोहरा रेलवे ने 260 ट्रेनों को कैंसिल किया, कई का रूट बदला

2 मिनट पढ़ें

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। ठंड की वजह से कोहरा होने लगा है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार रुक गई है। पिछले 2 दिनों से उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम हुई है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली और दिल्ली से उत्तर प्रदेश बिहार जाने वाली ट्रेनें लेट हो रही हैं।
रेलवे ने बताया कि 11 ट्रेनें आज दिल्ली लेट पहुंची हैं। इनमें दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी सियालदह-नई दिल्ली राजधानी बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट और इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस भी आज लेट चल रही हैं। वहीं इधर से जाने वाली कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं जिसमें गोरखधाम एक्सप्रेस वैशाली सुपरफास्ट संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें शामिल हैं। आज ही रेलवे की ओर से 3 राज्यों से चलने वाली 260 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

इतना ही नहीं 11 मार्गों पर ट्रेनों में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों से उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में लगातार शीतलहर जारी है। अगले 5-6 दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है। यही कारण है कि कई ट्रेनें लेट से चल रही है। उत्तर रेलवे के मुताबिक कोहरा आज ट्रेनों की आवाजाही को प्रभावित कर रहा है। एहतियाती कदम उठाए गए हैं। ऐसी स्थिति में ट्रेनों पर गति संबंधी प्रतिबंध लगाए गए हैं। यात्रियों को घोषणाओं और अन्य माध्यमों से समय-सारणी के बारे में सूचित किया जा रहा है। हालांकि हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि उड़ान परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है क्योंकि कम दृश्यता प्रक्रिया आधी रात से करीब चार घंटे तक जारी रही। आईएमडी के अनुसार दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच ‘बहुत घना’ 51 और 200 ‘घना’ 201 और 500 ‘मध्यम’ और 501 और 1000 ‘हल्का’ कोहरा होता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *