सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

चीन में फिर कोरोना का विस्फोट, अस्पतालों में नहीं बची जगह

3 मिनट पढ़ें

एक देश की नासमझी इस वक्त कैसे पूरी दुनिया भुगत रही है यह कोरोना वायरस के संकट ने बता दिया है। चीन ने कोरोना मामले में लापरवाही बरती और उसका खामियाजा पूरी दुनिया को उठाना पड़ा। एक बार फिर से चीन में कोरोना का विस्फोट देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में जगह नहीं है। श्मशान में लाशों का अंबार लगा है। दावा किया जा रहा है कि अगले तीन महीनों में चीन की 60 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी होगी। चीन में ओमीक्रोन का सबवेरिएंट बीएफ.7 कहर बरपा रहा है। चीन की हालत पर भारत समेत बाकी देशों की नजर है।

चीन में संख्या नियमित रूप से बढ़ रही है

संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोविड-19 वायरस के एक नए म्यूटेशन की संभावना पर अपनी चिंता व्यक्त की है। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में संख्या नियमित रूप से बढ़ रही है भले ही कई देशों ने महामारी प्रसार को रोक दिया है। लेकिन हालात चिंताजनक नजर आ रहे हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण जब भी दुनिया भर में कहीं भी बीमारी फैलती है और मृत्यु होती है तो हम ऐसी स्थिति को समाप्त होते देखना चाहते हैं। जब बात कोविड की आती है तो हम जानते हैं कि वायरस का प्रसार कभी भी हो सकता है। हमने देखा है कि इस वायरस के कई अलग-अलग म्यूटेशन के दौरान और निश्चित रूप से एक और कारण है कि हम दुनिया भर के देशों को कोविड से निपटने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

भारत में स्थिति बेहद अच्छी है 

भारत में चीन के मुकाबले स्थिति बेहद अच्छी है। अब तक कोरोना वायरस की तीन लहरें झेलने वाले भारत के लिए डेल्टा वैरिएंट की सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुई थी जिसके परिणाम स्वरूप दूसरी लहर देखने को मिली थी। हालांकि पिछले कुछ महीनों की स्थिति पर नजर डालें तो ये काफी बेहतर और नियंत्रित स्थिति में है। बीएफ7 समेत चीन में ओमीक्रोन के जो भी वैरिएंट्स फैल रहे हैं वे भारत के लिए नए नहीं हैं। सार्क कोव-2 पर बने जीनॉमिक कंसोर्टियम उंसाकोग ने ऐसे स्ट्रेन्स के मामलों का पता लगाया है। यहां कई महीनों में बीएफ7 मौजूद हैं मगर चीन जैसी चिंताजनक स्थिति पैदा नहीं कर सका।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *