सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया

3 मिनट पढ़ें

उत्तर कोरिया ने रविवार को अपने पूर्वी तट की तरफ दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जो बीते एक महीने में हथियारों का उसका पहला परीक्षण है। उत्तर कोरिया ने दो दिन पहले मुख्य अमेरिकी भूभाग तक मार करने में सक्षम एक शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल बनाने के लिए आवश्यक अहम परीक्षण करने का दावा किया था। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उनकी सेना ने उत्तर कोरिया द्वारा उसके उत्तर-पश्चिमी तोंगचांगरी इलाके से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का पता लगाया है। मिसाइलों ने उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्र की ओर उड़ान भरी। तोंगचांगरी इलाके में उत्तर कोरिया का सोहेए उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र स्थित है जहां देश अतीत में उपग्रह ले जाने वाले लंबी दूरी के कई रॉकेट का प्रक्षेपण कर चुका है। दक्षिण कोरियाई अधिकारी ने बताया कि मिसाइलें करीब 50 मिनट के अंतराल पर दागी गईं लेकिन उन्होंने अन्य जानकारियां नहीं दीं जैसे कि उत्तर कोरिया ने किस तरह के हथियारों का परीक्षण किया और उन्होंने कितनी दूर उड़ान भरी। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना ने अपनी निगरानी मजबूत की है और वह अमेरिका के साथ करीबी समन्वय बनाए रखे हुए हैं।

जापानी अधिकारियों ने भी कहा कि उन्होंने उत्तर कोरिया द्वारा दो मिसाइलें दागे जाने का पता लगाया है। जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से दागी गई मिसाइलें जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच समुद्र में गिरीं।अधिकारियों ने बताया कि दोनों मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं। बृहस्पतिवार को सोहेए केंद्र में उत्तर कोरिया ने एक नए सामरिक हथियार ‘हाई-थ्रस्ट सॉलिड-फ्यूल मोटर’ का परीक्षण किया था। इससे उत्तर कोरिया को अमेरिका के मुख्य भूभाग पर हमला करने के लिए एक बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद मिल सकती है।
हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि क्या रविवार को हुआ परीक्षण सोहेए केंद्र से किया गया। यह पिछले महीने लंबी दूरी की हवासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण के बाद से उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों का पहला सार्वजनिक परीक्षण है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपने हथियारों का परीक्षण तेज कर रहा है ताकि वह उस पर लगे प्रतिबंधों में राहत पाने एवं अन्य छूट लेने के लिए अमेरिका पर दबाव बना सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *