सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

झारखंड में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, साहिबगंज में युवती के मिले 12 टुकड़े

2 मिनट पढ़ें

झारखंड के साहिबगंज में दिल्ली की श्रद्धा मर्डर जैसा केस सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या की और उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। फिलहाल, पुलिस ने अब तक 12 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। झारखंड के बोरियो थाना क्षेत्र के साहेबगंजमें कथित तौर पर अपनी पत्नी के शव के 12 टुकड़े करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम छह बजे संथाली मोमिन टोला क्षेत्र के एक पुराने मकान से एक महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस के शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया। महिला की उसके पति दिलदार अंसारी ने ही कथित तौर पर हत्या कर दी।

मृतक महिला का नाम रबिता पहाड़िन था और वो आदिवासी समुदाय की थी। पुलिस ने कहा कि रुबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी और दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। घटना का पता तब चला जब महिला के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई और इसी दौरान पुलिस को रूबिका के शव के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने महिला के शरीर को कई टुकड़ों में काटने के लिए बिजली के कटर जैसी धारदार चीज का इस्तेमाल किया। मामले की आगे की जांच चल रही है। उधर, इस घटना ने राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी शुरू कर दी है और भाजपा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *