सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

भारत में खत्म होने की कगार पर कोरोना

2 मिनट पढ़ें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 167 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 44675776 पर पहुंच गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3608 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण से चार और मरीजों की मौत से देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 530667 हो गई है। मौत के नए मामलों में केरल द्वारा संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए सूची में जोड़े गए तीन मामले शामिल हैं जबकि एक मरीज की मौत पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 98.8 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 83 की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 44141501 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.99 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *