सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बिलावल भुट्टो ने UNSC में पीएम मोदी के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान

3 मिनट पढ़ें

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। दरअसल, UNSC की बैठक में हिस्सा लेने गए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ओसामा बिन लादेन की पाकिस्तान में मौजूदगी को लेकर तंज कसा था। अब बिलावल ने इसका जवाब दिया। बिलावल ने गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी और बढ़ जाएगी। दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूएनएससी की एक बैठक के बाद कश्मीर मुद्दे को उठाया था। उनकी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयशंकर ने कहा था, ‘दुनिया जिसे अस्वीकार्य मानती है, उसे सही ठहराने का सवाल ही नहीं उठना चाहिए। यह निश्चित रूप से सीमा पार आतंकवाद के राज्य प्रायोजन पर लागू होता है। न ही ओसामा बिन लादेन की मेजबानी करना और पड़ोसी देश की संसद पर हमला करना इस परिषद के सामने उपदेश देने के लिए प्रमाणिकता के रूप में काम कर सकता है।’ इसके जवाब में बिलावल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के विदेश मंत्री राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से आते हैं। यह वही RSS है जो हिटलर से प्रेरित है। बिलावल ने यह भी कहा कि किस तरह अमेरिका ने एक समय नरेंद्र मोदी को विजा देने से इन्कार कर दिया था।

अपने आपत्तिजनक बयान में बिलावल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना हिटलर के SS से की है। आपको बता दें कि जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की नाजी पार्टी का अर्धसैनिक संगठन था। यह अर्धसैनिक संगठन जर्मनी के शक्तिशाली संगठनों में से एक था। जर्मनी में 1945 में नाजी पार्टी के सत्ता में रहने तक संगठन पर जर्मनी के कब्जे वाले यूरोप के भीतर सुरक्षा, निगरानी की जिम्मेदारी थी। यह संगठन यातना शिविर और सामूहिक रूप से संहारक गतिविधियों में भी शामिल था। यूएनएससी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तान पत्रकार ने पूछा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि यह सिलसिला कब थमेगा? इस पर भारत के विदेश मंत्री ने जवाब दिया, ‘आप गलत आदमी से यह सवाल पूछ रहे हैं। आपको अपने देश के मंत्रियों से यह सवाल पूछना चाहिए कि पाकिस्तान, भारत में आतंकवाद फैलाना कब बंद करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *