Home देश दुनिया बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन, मांगा प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन, मांगा प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा

0
157

बांग्लादेश में सरकार के विरोध में सुबह ही प्रदर्शन शुरू हो गए। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बुलाई गई रैली में हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ढाका के सैयदाबाद में गोपालबाग मैदान भीड़ से खचाखच भर गया। यह लोग लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। बीएनपी की मांग है कि बांग्लादेश में तत्काल चुनाव का एलान किया जाए। हसीना सरकार की तरफ से इन प्रदर्शनों पर तमाम पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना काफी अहम घटनाक्रम है। इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सात सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान ही अपने इस्तीफे का भी एलान कर दिया।

बीएनपी सत्ताधारी अवामी लीग के बजाय एक कार्यवाहक सरकार के तहत नए सिरे से चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी ने संदेह जताया है कि शेख हसीना प्रशासन चुनाव में धांधली कर सकता है। बांग्लादेश में अगले आम चुनाव 2024 में होने हैं। इससे पहले बीएनपी की ढाका रैली से पहले पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। दो दिन बाद बीएनपी के नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

काजोल के नाम से मशहूर बांग्लादेशी पत्रकार शफीकुल इस्लाम काजोल ने कहा कि उन्हें 53 दिनों तक एक भूमिगत सेल में रखा गया था। उनका आरोप है कि इस दौरान उन्हें सरकार विरोधी रिपोर्ट लिखने के लिए प्रताड़ित किया गया था। 54 वर्षीय पत्रकार ने एक गुप्त स्थान से मीडिया को बताया है कि इस देश में कोई मानवाधिकार नहीं है। मैं डर में जी रहा हूं। हाल के वर्षों में बांग्लादेश ने अमेरिका के साथ सहयोग घटा कर चीन के साथ बढ़ा दिया है। शेख हसीना के कार्यकाल में चीन ने कुछ मल्टी-मिलियन डॉलर की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कब्जा कर लिया है। इससे भी विपक्षी दलों और जनता में आक्रोश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here