सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Gold ATM: हैदराबाद में लगा दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम, सीधे निकाल सकेंगे सोने के सिक्के

3 मिनट पढ़ें

अब तक लोग देश में एटीएम से सिर्फ पैसे निकालते रहे हैं। लेकिन पहली बार देश में एक ऐसा एटीएम लगा है जिससे आप सोने का सिक्का निकाल सकते हैं। पैसे निकालने वाले सामान्य एटीएम की तरह दिखने वाला यह एटीएम तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगाया गया है। सोना खरीदने और बेचने का कारोबार करने वाली गोल्डसिक्का कंपनी द्वारा लगाया गया यह एटीएम सोने के सिक्के देता है। गोल्ड एटीएम के जरिए लोग अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से सोने के सिक्के खरीद सकते हैं।

पांच किलो सोना रखने की है क्षमता

यह एटीएम गोल्डसिक्का के हेड ऑफिस अशोक रघुपति चेम्बर्स, प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन बेगमपेट में लगाया गया है। गोल्ड एटीएम की क्षमता पांच किलो सोना रखने की है। इसमें 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने की मात्रा के लिए आठ विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम के विकल्प उपलब्ध हैं। गोल्डसिक्का प्राइवेट लिमिटेड ने तीन दिसंबर को हैदराबाद स्थित स्टार्टअप कंपनी मैसर्स ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी समर्थन के साथ अपना पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च किया। यह भारत और दुनिया का पहला रीयल-टाइम गोल्ड एटीएम है।

गोल्डसिक्का लिमिटेड चार साल पुरानी कंपनी

गोल्डसिक्का कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रताप ने कहा कि गोल्डसिक्का लिमिटेड चार साल पुरानी कंपनी है। हम बुलियन ट्रेडिंग में शामिल हैं। हमारे सीईओ को एटीएम मशीन के माध्यम से सोने के सिक्के निकालने की एक नई अवधारणा मिली। थोड़ी खोजबीन करने के बाद हमें पता चला कि ऐसा संभव हो सकता है। हमने एक स्टार्ट-अप कंपनी ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। उन्होंने और हमारे इन-हाउस विभाग ने तकनीकी समर्थन के साथ इसे डिजाइन और विकसित किया है। प्रताप ने कहा कि इस एटीएम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे सोने के सिक्के निकलने के साथ-साथ सोने की कीमत लाइव अपडेट होती रहेगी।

ग्राहकों को 24 घंटे मिलेगी सोना खरीदने की सुविधा

कंपनी का कहना है कि लोग सोने में निवेश कर रहे हैं और सोने की मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए यह गोल्ड एटीएम लगाया गया है। इसके जरिए लोगों को अब शुद्ध सोना आसानी से उपलब्ध हो रहा है। गोल्डसिक्का से सोना खरीदना आसान हो गया है। गोल्ड एटीएम का उद्देश्य 24 घंटे ग्राहकों को सोना खरीदने की सुविधा देना है। गोल्ड एटीएम से निकलने वाले सिक्के 24 कैरेट सोने और 999 प्रमाणित हैं। इसकी स्क्रीन पर सोने की लाइव कीमत भी दिखेगी। लोग आभूषण की दुकानों पर जाने के बजाय यहां आकर सीधे सिक्के प्राप्त कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *