Home देश दुनिया गुजरात चुनाव के पहले चरण में 60.49% वोटिंग हुई

गुजरात चुनाव के पहले चरण में 60.49% वोटिंग हुई

0
170

गुजरात में आज 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 60% से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभी ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं। चुनाव आयोग की तरफ से देर शाम आंकड़े अपडेट किए जाएंगे। पिछली बार पहले चरण में कुल 67.23% लोगों ने वोट डाला था। सबसे ज्यादा नर्मदा जिले की डेडीआपाडा सीट पर 85.42% और सबसे कम कच्छ जिले की गांधीधाम सीट पर 54.53% वोटिंग हुई थी। इस बार सबसे ज्यादा तापी जिले की निजार सीट पर 77.87% और सबसे कम कच्छ जिले की गांधीधाम सीट पर 39.89% लोगों ने वोट डाला। भाजपा, कांग्रेस, आप समेत अन्य राजनीतिक दलों के कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। अब आठ दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे। पहले चरण के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह के वक्त कुछ जगहों पर ईवीएम की खराबी की सूचना आई है। लेकिन बाद में ईवीएम को ठीक कर वोटिंग शुरू हो गई थी। दोपहर के बाद बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी। जरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को 89 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि अहमदाबाद शहर की 16 सीटों सहित शेष 93 सीटों पर मतदान पांच दिसंबर को होगा।

पीएम मोदी का मेगा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के तूफानी प्रचार अभियान के तहत गुरुवार को यहां 30 किलोमीटर से अधिक लंबे रोड शो में हिस्सा लिया और तीन रैलियों को संबोधित करते हुए लोगों से कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनके लिए ‘रावण’ वाला बयान देकर उनका मजाक उड़ाया है। पंचमहल जिले के कलोल में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का सम्मान करते हैं, लेकिन यह विपक्षी पार्टी का आलाकमान था जिसने खरगे को इस तरह के उपहास का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here