सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

PSLV C54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- ‘एक नए युग की हुई शुरुआत’

2 मिनट पढ़ें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (OceanSat) को सफलतापूर्वक ध्रुवीय कक्षा (Sun-synchronous orbit) में स्थापित कर दिया। इसके सफल प्रक्षेपण पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- PSLV C54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर @isro और NSIL को बधाई। EOS-06 उपग्रह हमारे समुद्री संसाधनों के अधिकतम उपयोग में मदद करेगा। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, भारतीय कंपनियों @PixxelSpace और @DhruvaSpace के 3 उपग्रहों के प्रक्षेपण ने एक नए युग की शुरुआत की है, जहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारतीय प्रतिभा को पूरी तरह से साकार किया जा सकता है। इस लॉन्च में शामिल सभी कंपनियों को बधाई।

इसरो ने सफल प्रक्षेपण की दी जानकारी

इसरो ने बताया कि 44।4 मीटर लंबा रॉकेट 25।30 घंटे की उलटी गिनती के बाद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट के पूर्व निर्धारित समय पर अपने अभियान पर रवाना हो गया। पीएसएलवी-सी54 के प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद इसके इच्छित कक्षा में पहुंचने पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह या ओशनसैट सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हो गया और उसे कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इसरो ने एक ट्वीट में कहा, “पीएएसएसवी-सी54/ईओएस-06 मिशन : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस)-06 के अलग होने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। अंतरिक्ष यान समान्य रूप से काम कर रहा है और मिशन जारी है।” वैज्ञानिक पीएसएलवी-सी54 के साथ गए अन्य उपग्रहों को एक अलग कक्षा में स्थापित करने के लिए रॉकेट को नीचे करेंगे और इस कवायद में दो घंटे का समय लगने की उम्मीद है।

इसरो के अध्यक्ष ने कहा-हमने सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया

मिशन नियंत्रण केंद्र में अपने संबोधन में इसरो के अध्यक्ष एस। सोमनाथ ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ईओएस-06 को अभीष्ट कक्षा में सटीक रूप से स्थापित करने की उपलब्धि सफलतापूर्वक हासिल कर ली गई है।”उन्होंने कहा, “हमने यह भी देखा कि इस मिशन में सभी चरणों और कार्यों में रॉकेट का प्रदर्शन बहुत अच्छा था। अपनी लंबी यात्रा की श्रृंखला में एक और सफल मिशन के लिए पीएसएलवी की पूरी टीम को बधाई।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *