सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े 3 हाइब्रिड आतंकी, हथियार, गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद

2 मिनट पढ़ें

भारतीय सेना और पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके से सुबह 03 एके सीरीज के राइफलें, 02 पिस्तौल, 09 मैगजीन और 200 राउंड कारतूस की खेप के साथ 3 हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हाइब्रिड आतंकवादी गैर-सूचीबद्ध कट्टरपंथी होते हैं जो आतंकी हमले करते हैं और बिना कोई निशान छोड़े अपने नियमित जीवन में वापस लौट जाते हैं।

मुठभेड़ में आतंकी सज्जाद की मौत

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी सज्जाद तांत्रे मारा गया। दरअसल, सुरक्षा बलों को रविवार को चेकी डूडू इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पहले से कब्जे में लिए गए आतंकी सज्जाद को लेकर पुलिस और भारतीय सेना जॉइंट सर्च ऑपरेशन के लिए गए। इस दौरान इलाके में मौजूद आतंकियों ने गोलियां चलाईं, जो सेना और पुलिस को लगने की बजाय आतंकी सज्जाद को लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।

इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए हैं

जांच के दौरान पता चला कि हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ने इस साल 13 नवंबर को बिजबेहरा में दो बाहरी मजदूरों पर हमला किया था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद छोटा प्रसाद नाम के एक मजदूर की 18 नवंबर को अस्पताल में मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सेना की तरफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एनकाउंटर में कई आतंकियों को ढेर भी किया गया। इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 126 लोकल आतंकी थे।

अभी कुल 134 एक्टिव आतंकी मौजूद

जम्मू और कश्मीर में अभी कुल 134 एक्टिव आतंकी मौजूद हैं। इनमें से 83 विदेशी और 51 लोकल आतंकी हैं। इस साल अब तक 21 टारगेट किलिंग हो चुकी हैं। इनमें कश्मीरी पंडित, राज्य के बाहर से आए मजदूर और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इस साल अलग-अलग आतंकी हमलों में 9 हिंदुओं की जान जा चुकी है। भारतीय सेना और पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके से सुबह 03 एके सीरीज के राइफलें, 02 पिस्तौल, 09 मैगजीन और 200 राउंड कारतूस की खेप

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *