सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मजदूरों को रौंदा, 4 की मौत, 13 घायल

3 मिनट पढ़ें

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर महू नीमच हाईवे पर ग्राम जमुनिया के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। इससे चार मजदूरों की मौत मौके पर ही मौत हो गई व 13 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में आठ मजदूर व पांच व्यक्ति कार सवार हैं। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ व बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया के समीप स्थित पुलिया के पास मजदूर रैलिंग लगाने का काम कर रहे थे। तभी इंदौर की तरफ से आई कार मजदूरों को चपेट में लेते हुए आगे चली गई।। घायलों के अनुसार कार की रफ्तार तेज होने उसकी चपेट में आए कई मजदूर दूर दूर जा गिरे व चीख-पुकार होने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व मृतकों तथा घायलों को लोडिंग वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल अलीगढ़ जिले के ग्राम मलिकपुरा व अन्य गांव के रहने वाले मजदूर 20 वर्षीय टीटू पुत्र सुरेश, 19 वर्षीय विकास पुत्र राकेश कश्यप 22 वर्षीय हरिओम पिता हरप्रसाद व 20 वर्षीय टीटू पुत्र सुरेश की मौत हो गई। वहीँ मजदूर 18 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र जगमोहन सेन निवासी ग्राम मथना जिला अलीगढ़, 17 वर्षीय योगेश पुत्र महेश, 32 वर्षीय मनवीरसिंह पुत्र मंगल सिंह, 31 वर्षीय ओमपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह, 18 वर्षीय अमित पुत्र दलवीर सिंह, 17 वर्षीय चंदू पुत्र शेर सिंह व 18 वर्षीय आशीष पिता नाहर सिंह सभी निवासी ग्राम मलिकपुरा जिला अलीगढ़(यूपी) तथा कार में सवार 28 वर्षीय सौरभ पुत्र शैलेन्द्र जैन निवासी पैलेस रोड रतलाम, उनकी मां 52 वर्षीय शालिनी जैन व नानी 75 वर्षीय शांता जैन निवासी नई आबादी मन्दसौर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी व विधायक पहुंचे

रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी, सिविल सर्जन डा.आनंद चंदेलकर आदि जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना व इलाज के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर और विधायक ने डाक्टरों को घायल लोगों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। विधायक मकवाना ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना हुई है। घटना की जांच कराई जाकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से चर्चा कर मृतकों के स्वजन व घायलों आर्थिक मदद दिलाई जाएंगी। आवश्‍यकता होने पर घायलों को उपचार के लिए इंदौर भी रेफर किया जा सकता है। प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी भी मिली है कि कार चालक को झपकी आने पर वह अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कुचलकर क्षतिग्रस्‍त हो गई। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन ने मजदूरों को बुरी तरह रौंद दिया। ये मजदूर सड़क किनारे ही काम कर रहे थे और कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य आरंभ किया गया ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *