सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

मिजोरम में पत्थर की खदान बनी मौत का काल, ढहने से 8 मजदूरों की मौत

2 मिनट पढ़ें

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों फंसे थे जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं।  बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।

हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त, सैजिकपुई ने बताया, “मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के बाद 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में दोपहर करीब 3 बजे हुई।” एसपी विनीत कुमार ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और शाम साढ़े सात बजे तक किसी भी व्यक्ति को मलबे से नहीं बचाया गया है। घटना के तुरंत बाद हनहथियाल जिले के अधिकारी और एक चिकित्सा दल भी मौके पर पहुंचे।

बीएसएफ की एक टीम भी सोमवार दोपहर मिजोरम के हनहथियाल जिले में एक पत्थर की खदान गिरने के बाद फंसे मजदूरों को बचाने में लगी है, बीएसएफ द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है। एनडीआरएफ और राज्य पुलिस सोमवार दोपहर मिजोरम के हनहथियाल जिले के मौदरह गांव में घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही थी। अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं, जबकि बारह और श्रमिकों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *