सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

नशे की हालत में अनजान महिला के घर में घुसे Tyson Foods के CFO गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

अमेरिका की मीट प्रोसेसिंग कंपनी Tyson Foods के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जॉन आर ​​​​​​टायसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वो कथित तौर पर नशे की हालत में एक महिला के घर घुस गए और उसके बेड पर बिना कपड़ों के उसके बेड पर सो गए। घटना 6-7 नवंबर की दरमियानी रात की है। अर्कांसास स्टेट के फेयेटविले शहर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को रात करीब 2 बजे फोन किया। उसने बताया कि कोई अनजान शख्स उसके बेड पर सो रहा है। शख्स के कपड़े जमीन पर पड़े हुए थे। पुलिस ने 32 साल के जॉन आर टायसन पर सार्वजनिक तौर पर शराब पीकर हंगामा करने और बिना इजाजत किसी की प्रॉपर्टी में घुसने के चार्ज लगाए हैं।

जमीन पर पड़े कपड़ों से  आइडेंटिटी कार्ड

पुलिस ने बताया कि महिला देर रात जब घर लौटी तो उसने एक शख्स को अपने बेड पर देखा। वो उसे नहीं जानती थी इसलिए उसने पुलिस को कॉल किया। जब हम घर पहुंचे तो हमने देखा की वो शख्स और कोई नहीं बल्कि टायसन फूड्स के CFO जॉन आर टायसन हैं। जमीन पर पड़े कपड़ों से हमें उनका आइडेंटिटी कार्ड भी मिला। हमने उन्हें उठाने की कोशिश की। लेकिन वो बहुत नशे में थे। कुछ बोल नहीं पा रहे थे।

मामले की सुनवाई

इस मामले की सुनवाई अदालत 1 दिसंबर को करेगी। टायसन फूड्स ने फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। कंपनी इसे पर्सनल मैटर के तौर पर देख रही है। CNN के मुताबिक, कंपनी ने कहा- हम इस घटना के बारे जानते हैं और क्योंकि ये व्यक्तिगत मामला है, इसलिए हम इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे।

CFO जॉन आर ​​​​​​टायसन ने माफी मांगी

रविवार को हुई इस घटना के बाद जॉन आर टाइसन ने माफी मांगी। वो काउंसलिंग भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं शर्मिंदा हूं। मैंने गलती की है। ये मेरी पर्सनल और कंपनी वैल्यूज के ऑपोजिट है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीट प्रोसेसिंग कंपनी

टायसन फूड्स दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चिकन, बीफ और पोर्क प्रोसेसर कंपनी है। जॉन डब्ल्यू टायसन 1935 में कंपनी की संस्थापना की थी। जॉन आर टायसन इन्हीं के परपोते हैं। जॉन आर टायन के पिता टायसन फूड्स बोर्ड के चेयरमैन जॉन एच टायसन हैं। बता दें कि ब्राजील की JBS S.A. कपंनी दुनिया की सबसे बड़ी मीट प्रोसेसिंग कपंनी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *