सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

परिवार के साथ छोटे फ्लैट में रह रहे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

2 मिनट पढ़ें

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट के ऊपर एक छोटे से फ्लैट में रह रहे हैं और उनका ऐसा करना असामान्य है। उक्त फ्लैट आमतौर पर वित्तमंत्री के आवास के रूप में उपयोग किया जाता है। एक साक्षात्कार में सुनक ने खुलासा किया कि वित्तमंत्री जेरेमी हंट नंबर 11 डाउनिंग स्ट्रीट के ऊपर के बड़े फ्लैट का उपयोग करेंगे क्योंकि वह तीन बच्चों के साथ अतिरिक्त जगह पसंद करेंगे और यह कि उनकी बेटियों को वह पुराने घर बहुत पसंद है जो उनके वित्त मंत्री रहने के दौरान था। सुनक ने बताया ‎कि हमने सोचा कि यह उनके (हंट) के लिए अच्छा होगा क्योंकि उन्हें थोड़ी अतिरिक्त जगह मिलेगी, इसलिए मैंने सोचा कि यह करना सही है। उन्होंने कहा ‎कि साथ ही यह ढाई साल के लिए हमारा घर था। यह हमारे लिए अच्छा है कि हम उस जगह वापस आ गए जहां हम पहले रहते थे। बच्चे इससे परिचित हैं और वे इसे पसंद करते हैं।

ऋषि सुनक 24 अक्टूबर को कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख और नेता चुने गए। नए प्रधानमंत्री का पहला औपचारिक कार्यक्रम दिवाली रिसेप्शन था। बोरिस जॉनसन के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहने के दौरान ऋषि सुनक ने 11 डाउनिंग स्ट्रीट में अपने आधिकारिक आवास के दरवाजे पर दीपावली की पारंपरिक सजावट की थी। उन्होंने कहा ‎कि यह स्पष्ट रूप से अद़भुत था। बहुत से लोगों के लिए इसका बहुत कुछ मतलब था। मंत्री रहने के दौरान मैंने अपने दरवाजे पर दीपक जलाए। इस घटना ने ब्रिटेन के बारे में बताया कि यह संभव है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *