सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

पीएम मोदी ने कहा रक्षा सौदों के नाम पर कांग्रेस की दलाली से हिमाचल ने झेला नुकसान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पीएम मोदी ने हाटेशवरी माता, शीतला माता, शिकारी माता व सभी देवी देवताओं को शीश नवाया। पीएम ने मंडयाली बोली में अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा मुझे कुछ दिन पहले मंडी आना था, मगर मौसम की वजह से संभव नहीं हुआ। तभी मैंने मंडी सबसे पहले आने की ठानी थी। मुझे बड़ी पीड़ा हुई थी, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बड़ी संख्या में माता बहने आशीर्वाद देने आई हैं। हमारी जुबां से निकली बात पत्थर की लकीर है। 60000 करोड़ वन रैंक वन पेंशन में दिए। कांग्रेस होती तो क्या इतना पैसा मिलता। कांग्रेस के वादे कभी पूरे नहीं हुए। युवा ध्यान रखें कांग्रेस ने पहला घोटाला रक्षा सौदे में किया दलाली खाई। हर सौदे में कमीशन खाई। नेताओं की तिजोरी भरी। हथियार ख़रीदे ही नहीं इसमें देरी की। इसका नुकसान हिमाचल की माताओं के साथ हुआ, जिनके सपूत बलिदानी हुए। मैं यह होने नहीं दूंगा। प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी के दुखद निधन की खबर दिल्ली से निकलते मिली। उन्‍होंने 30 से ज्‍यादा बार मतदान किया था। तीन दिन पहले भी उन्‍होंने पोस्‍टल बैलेट से मतदान किया था। श्‍याम सरन नेगी ने आखिरी सांस से पहले भी मतदान किया, यह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। पीएम मोदी ने कहा भाजपा मतलब स्थिर सरकार, विकास व सदभाव है। लोगों ने सरकार वापसी की ठान ली है। सैनिकों व वीरमाताओं की धरती जो ठानती है वो पूरा करती है। कांग्रेस के लिए सरकार राजपाट जैसा रहा है। कांग्रेस की नीति लटकाओ भटकाओ की रही। छोटा राज्य समझ अनदेखी की। हिमाचल के विकास को प्राथमिकता नहीं दी। पीएम मोदी ने कहा झूठे वादे व गारंटी देना कांग्रेस की फितरत रही है। 2012 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो वादे पत्र में किए थे एक भी पूरा नहीं किया। घोषणा पत्र खोल कर ही नहीं देखा। भाजपा जो संकल्प लेती है पूरा कर दिखाती है। अनुच्छेद 370 हटाया, राम मंदिर बना। हिमाचल की धरती पालमपुर से संकल्प लिया था। कांग्रेस 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की बात करती रही। दिखावे के लिए बजट में 200, 300 करोड़ डाल गुमराह करते थे। कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला सैनिकों व वीरमाताओं से झूठ बोला।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *