सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 4 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
India Alliance Rally: रामलीला मैदान की ऐतिहासिक रैली ने दिया बदलाव का संदेश, जनता की आवाज बनकर उभरा इंडिया गठबंधन : हाजी जरीफChhath Puja Preparations: यमुनापार में छठ पूजा को लेकर रेखा सरकार कर रही है विशेष तैयारियां : विनोद जायसDelhi Heritage Corridor: दिल्ली के ऐतिहासिक कॉरिडोर का विकास राजधानी को देगा नई पहचान : श्रीदत्त शर्माDelhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के चार बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ी 125 शिकायतें सामने आईंFake ₹20 Coins: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नकली 20 रुपये के सिक्के बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तारPappu Yadav Complaint: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, गैर-जमानती धाराओं में FIR की मांगDelhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर BJP और AAP में टकराव, मनजिंदर सिरसा ने पंजाब सरकार पर लगाए पराली जलवाने के आरोप, सौरभ भारद्वाज का पलटवारAnticipatory Bail: यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को राहत, दिल्ली कोर्ट ने 5 नवंबर तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Ujjain Mahakal Lok: PM मोदी ने किया महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन, मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना

2 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। इससे पहले पीएम मोदी का काफिला यहां पहुंचा था। महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी पूरे परिसर का जायजा लेते नजर आए। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नजर आए। महाकाल लोक फेज-1 के उद्घाटन के बाद यहां भव्य नजारा नजर आया है। बताया जा रहा है कि अब यहां आने वाले सैलानियों को मंदिर की भव्यता का एक अलग ही आनंद मिलेगा। सैलानियों को यहां विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी। कॉरिडोर में शिव तांडव स्त्रोत, शिव विवाह, महाकालेश्वर वाटिका, महाकालेश्वर मार्ग, शिव अवतार वाटिका, प्रवचन हॉल, नूतन स्कूल परिसर, गणेश विद्यालय परिसर, रूद्रसागर तट विकास, अर्ध पथ क्षेत्र, धर्मशाला और पार्किंग सर्विसेस भी तैयार किया जा रहा है। ऐसे में दर्शालुओं को दर्शन करने और कॉरिडोर घूमने के दौरान भव्य अनुभव होने वाला है। महाकाल कॉरिडर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक धोती और गमछा पहनकर मंदिर में प्रवेश किया और गर्भगृह में महाकाल की पूजा की। मोदी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से महाकालेश्वर का मंदिर उज्जैन में स्थित है। इससे पहले मोदी अहमदाबाद से इंदौर पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे जहां प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री चौहान ने उनका स्वागत किया। महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद मोदी ने भगवान शिव की पूजा के लिए गर्भगृह में प्रवेश किया। जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें नजर आया है कि पीएम मोदी ने बाबा महाकाल के दर्शन किये। उस वक्त वहां मंदिर के पुजारी भी मौजूद थे। बता दें कि आज नगर में महा महोत्सव होगा। नगर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। महाकाल लोक प्रोजेक्ट को दो फेज में 856 करोड़ रुपए की लागत से डेवलप किया जा रहा है। 2.8 हेक्टेयर में फैला महाकाल परिसर 47 हेक्टेयर का हो जाएगा। इसमें 946 मीटर लंबा कॉरिडोर है। इसी पर चलकर भक्त गभगृह तक पहुंचेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *