Home देश दुनिया दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में CBI ने हैदराबाद के कारोबारी को...

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में CBI ने हैदराबाद के कारोबारी को किया गिरफ्तार

0
193

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जुड़े दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में एक ताजा घटनाक्रम में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को दूसरी गिरफ्तारी की। सीबीआई ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की जीएनसीटीडी की आबकारी नीति के निर्धारण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले की चल रही जांच में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया, “वह हैदराबाद से है। वह वहां के बड़े बिजनेसमैन में शुमार है। जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था और सीबीआई को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। हमारे पास उसे गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर में उनका नाम नहीं है।” गिरफ्तार आरोपी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई उनकी दो हफ्ते की कस्टडी रिमांड मांगेगी। जोर बाग स्थित व्यवसायी विजय नायर एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाला पहला आरोपी था। उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया, जो नायर का कथित सहयोगी है। अब, इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है और सीबीआई द्वारा दूसरी गिरफ्तारी है। CBI के मुताबिक, अभिषेक कथित तौर पर दक्षिण भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए काम करता था। उसे सोमवार को अदालत में पेशी होगी। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 28 सितंबर को दिल्ली के शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को अरेस्ट किया था। वहीं 17 सितंबर को CBI ने AAP के संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली की शराब नीति में हुए घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 16 सितंबर को देश के 6 राज्यों में एक साथ छापेमारी की थी। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में 40 जगहों पर की गई थी। इस मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर भी छापेमारी हो चुकी है। उनसे CBI ने कई दौर की पूछताछ भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here