सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

‘भगवान राम’ को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम

2 मिनट पढ़ें

80 के दशक का मशूहर पौराणिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के बीच पहले की ही तरह लोकप्रिय है।इस शो और इसके कलाकारों का देशभर में काफी प्यार और सम्मान मिला था। इस सम्मान की झलक आज भी देखने को मिलती है। रामानंद सागर की रामायण में नजर आए सभी किरदार हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। इस शो में राम की भूमिका में नजर अरुण गोविल और सीता के किरदार में दिखीं दीपिका चिखालिया लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हो गए कि उन्हें असल में ही भगवान मानने लगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस शो के कलाकारों के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान साफ नजर आ रहे है। दरअसल, एक्टर हाल ही में संभाजीनगर पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अभिनेता को देखते ही एक महिला भावुक हो गई और पैरों में झुककर उन्हें प्रमाण करने लगी। सामने आए इस वाक्य के वीडियो में उस महिला को देख ऐसा लग रहा है मानो उसे राम मिल रहे हों। इतना ही नहीं अभिनेता को देख महिला की आंखों से आंसू भी बहने लगे। वहीं, वीडियो में एक्टर उस महिला से उठने का अनुरोध करते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल को देख लोगों इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ऐसे वाक्ये होते रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *