सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

दलित युवती का अपहरण करने के बाद होटल में उसके साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप

2 मिनट पढ़ें

चूरू की एक दलित युवती का अपहरण करने के बाद होटल ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के साथ यह घटना चूरू से सटे झुंझुनूं और सीकर में हुई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चूरू महिला थानाप्रभारी सुखराम चोटिया ने बताया कि वारदात 19 सितंबर को हुई थी। पीड़िता की उम्र 22 साल है। आरोपी अरबाज धोबी ने पहले युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर 19 सितंबर को जान से मारने की धमकी देकर उसे अपनी कार में डालकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी युवती को पहले झुंझुनूं ले गया। वहां एक होटल में उसके साथ रेप किया। थाना प्रभारी ने बताया कि उसी दिन रात को आरोपी उसे अपने रिश्तेदारों से मिलवाने का बहाना बनाकर बस में बिठाकर सीकर ले गया। वहां उसने शहनवाज खत्री और फारुक खत्री को बुला लिया। बाद में वहां भी युवती को एक होटल में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप कया। 20 सितंबर को पीड़िता किसी तरह आरोपियों से छूट कर अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष देश में सबसे ज्यादा रेप और गैंगरेप के मामले राजस्थान में हुए। राजस्थान में इन मामलों की संख्या यूपी और एमपी में दर्ज मामलों से भी ज्यादा थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *