सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को गाड़ी से कुचला, 3 की मौत, एक गंभीर

2 मिनट पढ़ें

नागौर जिले के कुड़छी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के 4 लोगों को गाड़ी से कुचल दिया गया। इससे 3 की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है पर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार वारदात खींवसर इलाके में कुड़छी-इसरनावडा सड़क मार्ग पर बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई। वहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने खेत की मेड़ पर काम कर रही महिलाओं और पुरुषों पर गाड़ी चढ़ाकर उनको कुचल दिया। परिजन घायलों को खींवसर सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टर्स ने 2 को मृत घोषित कर दिया। 2 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। उनमें से एक घायल की जोधपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। इस बीच वारदात की सूचना मिलने पर खींवसर पुलिस अस्पताल पहुंची। वारदात में मारे गए लोगों में मन्नीराम बावरी और पूजा पत्नी पूर्ण बावरी के शव खींवसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। गंभीर घायल मुकेश बावरी और गेकु देवी पत्नी भगवाना राम को जोधपुर रेफर किया गया था। वहां मुकेश की मौत हो गई थी। उसका शव वहां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि वारदात की वजह जमीन का विवाद है। जमीन के विवाद को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थीण् बुधवार को एक पक्ष की तरफ से खेत की मेड़ पर बाड़ की जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बाड़ कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। उसके बाद मामला बढ़ गया। इस पर दूसरे पक्ष ने उन पर गाड़ी चढ़ाकर उनको रौंद डाला। जोधपुर में भर्ती घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *