सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Brahmastra Box Office: डूबते बॉलीवुड के लिए ‘ब्रह्मास्त्र’ साबित हो सकती है रणबीर की फिल्म

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप फिल्म और जबरदस्त निगेटिविटी से गुजर रहे बॉलीवुड को वाकई किसी ब्रह्मास्त्र की जरूरत है, जो इस डूबती हुई इंडस्ट्री को एक उम्मीद की किरण दिखा सके। शायद यही वजह भी है कि पूरी इंडस्ट्री की नजर फिल्म ब्रह्मास्त्र पर टिकी है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर के खून, पसीने, वक्त की निचोड़ है ब्रह्मास्त्र. फिल्म को बनाने में लगभग 10 साल से लगे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म की सक्सेस व फ्लॉप कहीं न कहीं एक दिशा तय जरूर करने वाली है। अब यह ब्रह्मास्त्र वाकई निशाने पर लगी है या फिर चूक गई है। ब्रह्मास्त्र को मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल थियटेर्स में भी काफी अच्छा रिएक्शन मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती रुझान से अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ने 36.50 करोड़ से लेकर 38.50 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। आधिकारिक आंकड़े शनिवार को आएंगे। ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग डे कलेक्शन में संजू, टाइगर जिंदा है और धूम 3 को पीछे छोड़ दिया। पैनेडेमिक के बाद दिवाली 2021 में रिलीज हुई सूर्यवंशी ने पहले दिन 37 करोड़ कमाए थे। वहीं इस साल की बात करें तो भूल भुलैया 2 अभी तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म थी जिसने पहले दिन 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2 से कहीं आगे निकल गई है। ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग जितनी धमाकेदार रही है अनुमान है यह 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। देखना होगा ब्रह्मास्त्र सोमवार को कितना कलेक्शन कर पाती है। फिल्म अगर वीकडेज में भी मजबूती से टिकी रही तो आगे का हफ्ता फिल्म के लिए अच्छा रहेगा। ब्रह्मास्त्र के बाद जो बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में आएगी वो विक्रम वेधा है। यह 30 सितंबर को रिलीज होगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *