सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बिग बॉस 16 में इन स्टार्स की एंट्री हुई पक्की

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जल्द ही बहुचर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन ‘बिग बॉस 16’ शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। शो के प्रतिभागियों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस शो मे हिस्सा लेने के लिए कई स्टार्स से बातचीत जारी है, हालांकि अभी किसी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो के लिए जन्नत जुबैर रहमानी को साइन कर लिया गया है। इसके अलावा मिस्टर फैजू से भी ‘बिग बॉस 16’ के लिए बात चल रही है।रिपोर्ट्स की मानें तो शो के मेकर्स जन्नत जुबैर के दोस्त फैजल शेख के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि मिस्टर फैजू सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर हैं। वह जन्नत के साथ कई वीडियो कर चुके हैं। मिस्टर फैजू फिलहाल ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर आ रहे हैं। अगर मेकर्स के साथ मिस्टर फैजू की बातचीत पक्की हो जाती है तो फिर ‘झलक दिखला जा’ के हिसाब से बिग बॉस में उनकी एंट्री की तैयारी की जाएगी। जन्नत जुबैर रहमानी और मिस्टर फैजू हाल ही स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आए थे। जन्नत जुबैर रहमानी और मिस्टर फैजू के अलावा अभिनेत्री टीना दत्ता के नाम की भी चर्चा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार टीना दत्ता भी इस चर्चित शो में नजर आने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, ‘कुछ सेलेब्रिटीज के साथ बात चल रही है। टीना दत्ता और जन्नत जुबैर शो के लिए कन्फर्म प्रतिभागी हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि फैजू के नाम पर भी जल्दी मुहर लग जाए। हमने कुछ रिएलिटी शोज के प्रतिभागियों को भी अप्रोच किया है।’ बिग बॉस 16′ के लिए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, अब्दू रोजिक और जस्ट सुलर को भी अप्रोच किए जाने की खबरें हैं। हाल ही में जब पैपाराजी ने मिस्टर फैजू से ‘बिग बॉस 16’ में जाने के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था, ‘आप जहां-जहां सोचोगे, मैं वहीं पहुंच जाऊंगा।’ मिस्टर फैजू के प्रवक्ता की तरफ से भी यह कहा गया है कि मेकर्स के साथ अभी बातचीत चल रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *