सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

फिर जालोर जैसी घटना, टीचर की पिटाई से दलित छात्र अस्पताल में भर्ती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान के जालोर जिले में दलित छात्र की स्कूल में मौत के बाद, सीमावर्ती बाड़मेर जिले में भी एक शिक्षक द्वारा 7वीं क्लास में पढ़ने वाले दलित छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षक द्वारा मारपीट के बाद छात्र को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक अशोक माली को थाने ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार अध्यापक द्वारा मारपीट करने से बच्चे के सिर और पेट मे चोट आई है। बच्चे का भाई, जो उसी स्कूल में पढ़ता है, ने स्कूल के दूसरे अध्यापकों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद एक महिला अध्यापिका बच्चें को अस्पताल ले गयी। अस्पताल में भर्ती बच्चे का उपचार कर रहे डॉक्टर दिलीप चौधरी ने बताया कि बच्चा पेट और सिर में दर्द की शिकायत कर रहा है, लेकिन कोई गंभीर चोट नही है, बच्चे की हालत ठीक है। लेकिन एहतियातन सिटी स्कैन और सोनोग्राफी कार्रवाई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के परिजन और दलित नेता जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाने के एसएचओ गंगाराम खावा के मुताबिक बच्चे के परिजन के रिपोर्ट के आधार पर जांच मामले की जांच की जाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुट गया है। कोतवाली एसएचओ गंगाराम का कहना है कि अस्पताल पहुंचकर बच्चे के बयान लिए है। बयानों के आधार पर टीचर को थाने बुलाया गया है। टीचर से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक कोई रिपोर्ट मिली नहीं है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *