सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

सिसोदिया के पास है BJP के ऑफर की ऑडियो रिकॉर्डिंग, कहा- समय आने पर करेंगे जारी

2 मिनट पढ़ें

आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोपों और बयानबाजी का दौर सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब रिकॉर्डिंग की बात सामने आई है। आम आदमी पार्टी सूत्रों का दावा है कि मनीष सिसोदिया के पास बीजेपी नेता से बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग है। मनीष सिसोदिया ने बीजेपी नेता से बातचीत को रिकॉर्ड किया था। जरूरत पड़ने पर वह रिकॉर्डिंग जारी कर सकते हैं। साथ ही सिसोदिया का दावा है कि उन्हें फोन करने वालों ने ये भी कहा कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ जारी ईडी और सीबीआई की रेड भी रुक जाएंगी। वहीं अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मनीष सिसोदिया के पास बीजेपी से हुई इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर सिसोदिया ये कॉल रिकॉर्डिंग्स जारी कर सकते हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया कि सिसोदिया कैसे भाजपा के ‘प्रस्ताव’ को रिकॉर्ड करने में कामयाब रहे, जब सीबीआई ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। संजय सिंह ने कहा, ‘‘(क्या) फोन ही एकमात्र माध्यम है? भाजपा नेताओं को यह नहीं पता कि वे इस तरह के काम के लिए किस-किस माध्यम का उपयोग करते हैं? भाजपा ऐसे कार्यों के लिए फोन, संदेशवाहक, बैठकों जैसे हर तरह के हथकंडे, उपकरण और साधन का उपयोग करती है।’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *